Saturday, 25 May 2013

मोंटेक सिंह योजना आयोग के बड़े अफसर हे उन्होंने कहा की उनका आधार कार्ड कही खो गया और सरकारी अफसरों ने बिना किसी छानबीन और तहकीकात के बिना एक घंटे से कम समय में ही उनको आधार कार्ड बना कर दे दिया डुप्लीकेट ,कितने गर्वे की बात हे की हमारे सरकारी अफसर बड़े लोगो की सेवा में सब कुछ झोक देते हे और चमचा गिरी में नंबर एक हे ताकि कही ना कही अच्छा पद या दलाली खाने में मजा आ जायेंगा
वही आम आदमी को आधार कार्ड बनबाने के लिए कितने ही दिन बर्बाद करने होते हे और चकर लगते रहने पड़ते हे और इस आधार कार्ड से कही रोटी या रोजी तो मिलती नहीं बस एक कार्ड आपकी धरोहर बन जाता हे इससे पहले भी पता नहीं कितने कार्ड बना रखे हे इन का क्या फायदा ,नोकरी हो या बिज़नस या कोई अन्य काम सब रिश्वत से होते हे लेकिन आधार कार्ड बनाने वाले और दलाल खूब धन कमा रहे हे हां कुछ सालो के बाद फिर अन्य कार्ड बनबाने होगे और  इस तरह आम आदमी दुनिया से चला जाता हे और ये सरकारी अफसर ,नेता और दलाल मजे ले लेकर जीवन यापन करते हे


राम नरेश गुप्ता   286                                                                विवेक विहार सोडाला जयपुर 

No comments:

Post a Comment