आधार कार्ड क्या बला आ गई जो आम इंसान को परेशान कर रही हे पहले से ही इंडिया में कितने दस्तावेज हे उनका क्या फायदा ,कभी पेन कार्ड ,राशन कार्ड ,वोटर कार्ड और पता नहीं कितने कार्ड सर्कार और निजी स्तर पर चला रखे हे जब आम इंसान भारत का नागरिक हे तो इतना क्यों परेशान करते हो
अब जो लोग सरकारी नोकरी में हे या रिटायर्ड हो गए उनको बिना आधार कार्ड के उनकी पगार नहीं मिलेंगी अब कहा जाये बनबाने इस कार्ड को ,लम्बी लम्बी लाइन और उस पर भी कोई जरुरी नहीं की कार्ड बनजाये
अब कार्ड बन भी जाये तो डाक विभाग की मर्जी कितने समय के बाद घर पहुचंये ,हमारे देश के डाकियो के पास इतना वर्क लोड हे की बेचारे क्या करे तो इन कार्डो को कही भी डाल जाते हे यदि आपकी किस्मत सही हे तो मिल जाता वरना बनाओ दुबारा कार्ड
अब एक आदमी का एक ही कार्ड हे तो बहुत सरे लोग पता नहीं कितने ही कार्ड बनबा चुके ये अलग बात हे की उनको मिला या नहीं लेकिन सरकार के रिकॉर्ड में तो पूरा जानकारी हे तो फिर एक ही इंसान का दुबारा क्यों कार्ड बन रहा हे
जबकि हमारे अफसर और मंत्री का आधार कार्ड तुरंत बन कर घर भी आ जता हे बही कार्ड आम इंसान के लिए कितना भरी हे
अब जब सरकार बदल जाएँगी या कोई नया मंत्री ,अफसर या दलाल आयंगा तो फिर नया कार्ड तो आप लोगो की तो जेब भर जाती हे दलाली से लेकिन आम इंसान बहुत दुखी हो जता हे
प्लीज भारत की जनता को इतना परेशान ना करे बो तो पहले से ही किस तरह जी रही हे भी ही जानती हे
राम नरेश गुप्ता विवेक विहार सोडाला जयपुर
No comments:
Post a Comment