Monday, 16 September 2013

आशा राम जी जेल में अपने पल पल बड़ी मुश्किल से निकाल रहे हे वाही उनके दोस्त ,चेले या उनसे हेल्प लेने वाले अफसर ,मंत्री ,नेता उनसे कन्नी काट ली ,क्या पता पुलिस उन तक भी आ जाये ,क्योकि सुख में सब साथी ,दुःख में कोई नहीं।
आशा राम जी को जेल में ही रहना हे जब तक जमानत ना हो ,अब आप देखो देश के नामी वकील राम जेठमलानी जी इन ढोंगी आशाराम जी की पेरवी करने पहुचे ,सब पैसे की माया हे ,ग़रिब आम इंसान कहा से इतने बड़े वकील को ला  सकता हे फिर भी कोर्ट ने जमानत नहीं दी
अब इनके चेले पीडिता और इसके पिता को धमका रहे हे ही की केस वापस ले लो नहीं तो देख लेना ,क्या कोर्ट के पास अब भी सबूत की दरकार हे क्यों ना ऐसे ढोंगी बाबा को जेल में ही सड़ने देना चाहिए ,मुफ्त में खूब एन्जॉय किया और। ….
सरकार के पास इन आशाराम की शिकायत पहले भी लोग करते थे ,कितनी ही जमीन दबा रखी हे लोगो की और सरकार की ,कोई पहले क्यों नहीं सुनता था ,कारन आशाराम जी उनको खरीद लेते थे और अपने आश्रम में उनको हर सेवा उपलब्ध करवाते थे बाद में आशाराम उनको ब्लैक मेल करता था क्योकि इनके आश्रम हाई टेक हे यानि हर गति विधि रिकॉर्ड की जाती थी।
यदि पहले से ही सरकार इनकी जमींन और अन्य मामले को पुलिस में  में ले जाती तोशायद  एक नाबालिग बालिका की जिन्द्गगी ख़राब नहीं होती जो की जिन्दगी भर तडफ ती  रहेंगी।
अब कोर्ट को चाहिए की इनकी बाकि उम्र जेल में ही बीते नहीं तो नए नए वकील और पैसे के दम पर आशाराम केस को कमजोर कर देंगे और बा इज़त बरी हो कर दुबारा से लोगो की आश्था के साथ खिलवाड़ करेंगे
हमारे देश की जनता भोली हे और धरम के नाम पर कुछ भी कर सकती हे देखा नहीं आपने जब आशाराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो इनके भक्त लोगो ने कैसे नाटक  किया ,
आशाराम के पास कितने ही आश्रम हे जिनमे सब सुविधा हे तो ये सब हराम यानि काले धन और जनता की कमाई के हे जबकि आज के इस युग में दो समय की रोटी खाना कितना मुश्किल हे और फिर इनके आराम के साधन देखो ,कोर्ट को चाहिए के कठोर से कठोर सजा दे और इनकी चल अचल सम्पति जब्त करके सरकारी खाते में या इनके पीड़ित भक्त जो जो हो उनको दे दी जाये पता नहीं बेचारे कहा से लाये होंगे कर्जे से या अन्य तरीके से।

राम नरेश गुप्ता विवेक विहार सोडाला जयपुर

No comments:

Post a Comment