Saturday, 21 December 2013

हनुमानजी के सामने रात को चौमुखा दीपक लगाएं। यह एक बहुत ही छोटा लेकिन चमत्कारी उपाय है। ऐसा नियमित रूप से करने पर आपके घर-परिवार की सभी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।
किसी पीपल पेड़ को जल चढ़ाएं और सात परिक्रमा करें। इसके बाद पीपल के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
अपनी श्रद्धा के अनुसार किसी हनुमान मंदिर में बजरंग बली की प्रतिमा पर चोला चढ़वाएं। ऐसा करने पर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी
श्रीरामचरिमानस की चौपाइयों का जप करें। ऐसा करने में बहुत ही जल्द हनुमानजी प्रसन्न हो जाएंगे और आपको मालामाल कर देंगे।
श्रीराम रक्षा स्रोत का पाठ किसी हनुमान मंदिर में करेंगे तो बहुत ही जल्द चमत्कारी फल प्राप्त होने लगेंगे। या किसी भी हनुमान मंदिर में जाए और श्रीराम के मंत्रों का जप करें। 

No comments:

Post a Comment