Saturday, 15 February 2014

हिमलोक बना जापान, टूटा 120 साल का रिकॉर्ड

टोक्यो। जापान में आज सुबह जब लोगों की आंख खुली तो राजधानी टोक्यो, ओसाका, कोफू, यमानाशी और याकोहामा समेत कई शहर बर्फ से इस तरह से लदे थे। जैसे पूरा देश हिमलोक में तब्दील हो गया है। राजधानी टोक्यो में सुबह 27 सेंटीमीटर और योकाहामा में 28 सेंटीमीटर तक बर्फ जमी हुई थी।
कोफू और यमानाशी में 91 सेंटीमीटर हिमपात हुआ जो 1894 के बाद अब तक सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया। कोफू में इससे पहले जनवरी 1998 में 49 सेंटी मीटर हिमपात हुआ था। देश में बर्फबारी से संबंधित घटनाओं में अब तक दो लोग मारे गए और 570 से अधिक घायल हुए हैं। मौत की घटना शिगा और ओइटा की बताई जा रही है जिनमें एक व्यक्ति की मौत कार दुर्घटना के कारण हुई जबकि दूसरे की मौत बर्फ से लदी सड़क पर गिरने के कारण हुई है।

No comments:

Post a Comment