कामोत्तेजित होना एक बात है। किसी के साथ भी, किसी भी समय ये हो सकता है लेकिन क्या इसके लिए कोई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करा सकता है। जी हां, अपनी तरह का ये पहला और अनोखा मामला हुआ बाल्टीमोर-वॉशिंगटन से साल्ट लेक सिटी के बीच एक डेल्टा फ्लाइट में।
विमान में सवाल एक महिला इतनी कामोत्तेजित हो गई कि पायलट को विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल महिला ने पहले अपने साथ बैठे यात्री से सेक्सुअल फेवर लेने की कोशिश की लेकिन उसके इनकार कर देने पर महिला जोर-जोर से चीखने और आह भरने लगी।
इससे आसपास बैठे दूसरे यात्रियों को असुविधा हुई। महिला ने पास बैठे यात्री को जान से मारने तक की धमकी दी। हारकर पायलट ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। महिला को विमान से उतारकर गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर केस चल रहा है। विमान में बैठे किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया है। जिसे अब तक करीब सवा लाख लोग देख चुके हैं
No comments:
Post a Comment