Saturday, 21 June 2014

मोटे होंठ- जिस व्यक्ति के होंठ सामान्य से अधिक मोटे दिखाई देते हैं, वे क्रोधी स्वभाव के होते हैं। ये लोग छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा हो जाते हैं। कभी-कभी इनका क्रोध इन्हें किसी परेशानी में डाल सकता है। ये लोग भावना प्रधान और जिद्दी भी होते हैं।
रसिक होंठ- लाल रंग, मृदुल, चिकने, कलात्मक होंठ रसिक होंठ कहलाते हैं। ऐसे होंठ वाला व्यक्ति सुंदर, कला प्रिय और अच्छे स्वभाव का होता है। रसिक होंठ वाले लोग समाज और घर-परिवार  में मान-सम्मान प्राप्त करने वाले होते हैं। ये लोग अपने कार्य क्षेत्र में उच्च शिखर तक जाते हैं और जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं।
 
गुलाबी होंठ- जिस व्यक्ति के होंठों का रंग गुलाबी होता है, वह व्यवहार कुशल, उदार और बुद्धिमान होता है। ऐसे होंठ वाले लोग अपने व्यवहार के बल पर सभी का मन मोह लेते हैं। इनके मित्रों की संख्या भी अधिक होती है।
उभरे हुए होंठ- जिन लोगों के होंठ सामान्य स्थिति से अधिक उभरे हुए दिखाई देते हैं, वे डरपोक स्वभाव के हो सकते हैं। ऐसे लोग किसी भी कठिन परिस्थिति को हल करने का रास्ता आसानी से खोज नहीं पाते हैं।
 
अंदर की ओर धंसे हुए होंठ- जिस व्यक्ति के होंठ सामान्य स्थिति से अधिक अंदर की ओर धंसे हुए हो वह रहस्यमय स्वभाव वाले होते हैं। इन लोगों के मन की बात समझना काफी मुश्किल होता है। अंदर धंसे हुए होंठ वाले व्यक्ति अच्छे योजनाकार होते हैं और ये लोग अपनी योजना को गुप्त रखने वाले होते हैं।

No comments:

Post a Comment