Friday, 1 May 2015

एन-24 यानि नेशनल हाईवे नंबर 24 पर यात्रा करना दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों के दिलों में दहशत पैदा कर देता है। धीमी रफ्तार से बढ़ता ट्रैफिक, कई किमी लंबी कतार, अब लोगों को जल्द ही इससे छुटकारा मिल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सीक्रेट प्लान बनाया है। अगर ये प्लान सफल रहा तो फिर इस रास्ते पर चलने वाले यात्रियों की बल्ले बल्ले है क्योंकि दिल्ली के निजामुद्दीन ब्रिज से मेरठ तक का सफर एक घंटे से भी कम समय में तय होगा।
आप दिल्ली से गाजियाबाद- मेरठ जा हों या फिर गाजियाबाद से इस रास्ते दिल्ली आ रहे हों तो अपनी मंजिल तक पहुंचने में पसीने तो छूट जाते हैं। सिर्फ नेशनल हाइवे 24 पर चलने वाले जाम के चलते लोग अपने दफ्तर पहुंचने के टाइम में एक से डेढ़ घंटा जोड़ कर चलते हैं। यही हाल शाम को घर लौटते हुए भी होता है।

No comments:

Post a Comment