Wednesday, 2 March 2016




आवरग्लास बॉडी शेप: पतली कमर, बिग बस्ट एरिया और गोल हिप्स इस शेप की पहचान हैं। इस शेप के साथ आसानी से ड्रेसअप हुआ जा सकता है, क्योंकि इस शेप पर अधिकतर स्टाइल शूट करती इस शेप का आइडियल बॉडी शेप माना जाता है और अगर आप इतनी लकी हैं कि आप इस शेप की मलिका हैं तो फिर आपके लिए तो कपड़ों की कमी ही नहीं हैं। आप लगभग हर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। वेस्ट शो ऑफ करनी है तो हाई-वेस्टेड स्कर्ट या बड़े वेस्टबैंड वाली ड्रेस पहनिए। वैसे तो आपकी नेकलाइन में कैसी भी कारीगरी हो, चलेगी, लेकिन हम यही कहेंगे कि जितना सिंपल हो सके, उतना बेहतर होगा, क्योंकि प्रिंट्स आपका टॉप हैवी बना सकते हैं। बैगी टी-शर्ट्स या जंपर्स छोड़िए और फिटिंग के टॉप पहनिए।

वेल-टेलर्ड ट्राउजर्स इस फिगर पर बहुत अच्छे लगते हैं, बस इस बात का ध्यान रखें कि प्रिंट्स में आपका बॉटम बड़ा लग सकता है। बाकी तो कपड़े चूज करने के मामले में आपसे ज्यादा आजादी किसी को नहीं है, जो मर्जी पहनिए।
हैं।

No comments:

Post a Comment