कई बार अपने बॉडी शेप के हिसाब से कपड़े चूज करना बहुत मुश्किल हो जाता है, लेकिन थोड़ी सी गाइडंस और कुछ टिप्स के जरिए आपकी यह मुश्किल काफी हद तक आसान हो सकती हैऐपल बॉडी शेप: गोल कंधे, फुल टमी और एवरेज साइज बस्ट इस बॉडी शेप की पहचान हैं। ऐसी बॉडी में शरीर के बीच में अधिकतर वजन होता है, और पैर पतले होते हैं।
इस शेप पर अच्छी फिटिंग का ट्यूनिक टॉप सही जाता है, क्योंकि इससे टमी छिप जाती है। एंपायर लाइन ड्रेस भी इस शेप पर अच्छी लगेगी। वी-नेक या राउंड-नेक टॉप भी इस शेप के लिए कमाल का काम करते हैं, क्योंकि इनसे टमी एरिया से फोकस हटकर बस्ट एरिया पर आ जाता है। इन टॉप्स को आप स्ट्रेट लेग ट्राउजर्स के साथ पहन सकती हैं। लॉन्ग लाइन जैकेट भी इस बॉडी शेप पर अच्छी जाती है। इसे हिप्स पर फिट होने वाली स्कर्ट और वी-नेक टॉप के साथ पहनें। और अगर यह ब्लॉक कलर में होगा, तो कहने ही क्या!
No comments:
Post a Comment