Wednesday, 3 April 2013

अजमेर एस पी और दलाल का मामला गरमा गरम हे पूरी तरेह से साबित हो गया की ये लोग दलाली लेकर सब नाजायज काम करते थे और इस मामले में बड़े अफसर भी शामिल होते हे क्योकि मलाई तो सभी खाते हे अब इस मामले को लम्बा खीच रहे हे ताकि जाँच करने वाले भी अपनी जेब भर ले और इन आरोपियों को निर्दोष साबित कर दे ,क्योकि सब माया का खेल हे यदि ये सरकार बहाल नहीं  करेंगी तो आने वाली सरकार में बहाल हो जायेंगे तो इन दलालों और ऐसे अफसरों को तो तुरंत सजा करे और इनकी चल अचल सम्पति जप्त करके सरकारी खजाने में ड़ाल दे

मानसरोवर में ग्रस होम संचालक पकड़ा गया और बंधक बच्चो को वापस नागालैंड भेज रहे हे इस  ग्रस होम संचालक को कड़ी से कड़ी सजा दे और इसके द्वारा जो भी सम्पति अर्जित की गयी हो उसे जप्त कर ले ,साथ में इस जाँच को लम्बी न खिचे इतने ही सबूत  बहुत होते हे सजा देने के लिए ,और जयपुर में बहुत से N G O हे जो की मासूम और यतीम लोगो के लिए चलते हे क्या सही हे या गलत इनकी समय समय पर जाँच होनी चाहिए ना की जाँच करने वालो की जेब भरी जाये क्योकि इस दुनिया को तो आप धोखा दे  सकते हो लेकिन उपर वाले को नहीं ,समय आने पर तन के कपडे तक उतेर जाते हे क्योकि बहा पूरा न्याय होता हे हा देर जरुर हे लेकिन अंधेर नहीं


राम नरेश गुप्ता   286           विवेक विहार सोडाला जयपुर

No comments:

Post a Comment