Friday, 15 November 2013

कोल्डड्रिंक पीने के बाद  या पहले कभी भी पिपरमेंट युक्त पानमसाला या कोई अन्य चीज सेवन नहीं करना चाहिए। कोल्डड्रिंक व पिपरमेंट को मिलाने पर साइनाइड बनता है जो कि जहर के समान कार्य करता है।
कई लोग आलू व चावल के शौकिन होते हैं, लेकिन आलू व चावल के शौकिनों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इन दोनों को एक साथ न खाएं। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है।
प्याज और दूध को कभी एक साथ नहीं लेना चाहिए। प्याज के साथ दूध के सेवन से कई तरह के त्वचा रोग जैसे दाद,खाज ,खुजली,एगसिमा ,सोराईसिस, आदि होने की संभावना होती है।
दही की तासीर ठंडी है। उसे किसी भी गर्म चीज के साथ नहीं लेना चाहिए। मछली की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए उसे दही के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे गैस, एलर्जी और स्किन की बीमारी हो सकती है। दही के अलावा शहद को भी गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।
आयुर्वेद के अनुसार खाने के साथ फल नहीं खाने चाहिए। दोनों ही चीजों का कार्बोहाइड्रेट और प्रोटींस के पाचन का मिकैनिज्म अलग होता है।  नीबू, संतरा, अनन्नास आदि खट्टे फल एसिडिक होते हैं। दोनों को साथ खाया जाए तो कार्बोहाइड्रेट या स्टार्च की पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे कब्ज, डायरिया या अपच हो सकती है। 
चिकन के साथ ज्यूस या मिठाई आदि का शौक रखने वालों को भी इसके सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से पेट खराब हो सकता है।
उड़द की दाल के साथ दही खाना बहुत नुकसान पहुंचाने वाला होता है माना जाता है कि इसके लगातार सेवन से दिल से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
दही के साथ पराठा या अन्य तली-भुनी चीजों को लेने पर दही फैट के पाचन में रुकावट पैदा करता है। इससे फैट्स से मिलने वाली एनर्जी शरीर को नहीं मिल पाती।

No comments:

Post a Comment