Thursday, 23 January 2014

 काली मिर्च के 5 दानों का यह उपाय करें। उपाय के अनुसार काली मिर्च के 5 दाने लें और उन्हें अपने सिर पर से 7 बार वार लें। इसके बाद किसी चौराहे पर खड़े होकर या किसी सुनसान स्थान पर चारों दिशाओं में 4 दाने फेंक दें। इसके बाद 5 वें दाने को ऊपर आसमान की ओर फेंक दें। इसके बाद  चौराहे से पुन: घर लौट आएं। ध्यान रखें पीछे पलटकर न देखें।
दीपक और काली मिर्च का उपाय
जो लोग धन संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं वे शाम के समय घर के मुख्य दरवाजे के बाहर सरसों के तेल का दीपक लगाएं। दीपक रास्ते के बीच में न लगाएं, ऐसे स्थान पर लगाएं जहां दीपक पर किसी का पैर लगने की संभावनाएं न हों। दीपक में काली मिर्च के दो दाने अवश्य डालें। यह उपाय प्रतिदिन करें या खास योगों में करें या विशेष मुहूर्त में करें या त्योहारों पर अवश्य करें।
रविवार के दिन दोपहर के समय पांच नींबू काटकर व्यवसाय स्थल पर रखें, इनके साथ ही एक मुट्ठी काली मिर्च, एक मुट्टी पीली सरसों भी रखें। अगले दिन जब दुकान या व्यवसाय स्थल खोलें तो सभी सामान लेकर कहीं दूर सुनसान स्थान पर जाएं। सुनसान स्थान पर सभी चीजों गड्ढा खोदकर गाढ़ दें। इस प्रयोग से व्यवसाय चलने लगेगा या अगर किसी की बुरी नजर लगी होगी अथवा टोटका किया होगा तो उसका प्रभाव भी समाप्त हो जाएगा।
 

No comments:

Post a Comment