यदि आपको भी पूरी मेहनत के बाद उचित सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो प्रतिदिन सूखे आटे में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं। ऐसा नियमित रूप से करें। गाय को शास्त्रों के अनुसार पूजनीय एवं पवित्र माना गया है। गाय के शरीर में ही सभी देवी-देवताओं का वास बताया गया है और इसकी पूजा करने से भाग्य का साथ मिलता है।
यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से गौमाता की सेवा करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। गाय को गेहूं के सूखे आटे में हल्दी मिलाकर खिलाने से गौमाता अतिप्रसन्न होती हैं और पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।
एक अन्य चमत्कारी उपाय के अनुसार प्रति बुधवार सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि कर्मों से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद हरे रंग वस्त्र धारण करें तथा सुबह-सुबह ही गाय को हरी घास खाने को दें। इस उपाय से श्रीगणेश के साथ ही सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो जाती है।
यदि किसी व्यक्ति का न्यायालय का कोई विवाद नहीं सुलझ रहा हो या आप सही हैं फिर भी केस आपके पक्ष में नहीं हो तो मंगलवार या शनिवार को यहां बताया जा रहा उपाय करें। उपाय के अनुसार हर मंगलवार या शनिवार के दिन किसी काले रंग की गाय को कच्चा दूध अर्पित करें। गाय को हरी घास खाने को दें। इससे न्यायालय के विवाद में समझौता या विजय प्राप्त होगी।
No comments:
Post a Comment