Friday, 24 January 2014

अजब! एक पौधे में खिले 1500 फूल


छत्तीसगढ़ की राजधानी में लगे फूलों की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में, सेवंती का एक ऐसा पौधा भी है, जिसमें तकरीबन 15 सौ फूल खिले हैं। हर साल आयोजित होनेवाली इस प्रदर्शनी में इस साल लगभग आठ हजार किस्मों के फूल और सब्जियां प्रदर्शित की जा रही हैं।
यहां एक कमल ऐसा भी है, जिसे प्लास्टिक के टब में खिलाया गया है। यही नहीं, उस टब में मछलियां भी मौजूद हैं। नीले रंग का यह कमल लोगों के आकर्षण का खासा केंद्र रहा। इसके अलावा अफ्रीकन मेरीगोल्ड, इंप्रेशन, बारबीना,एस्टर, सल्विया, डहेलिया और न जानें ऐसे कितने ही फूलों की खुशबू से शहर का गांधी उद्यान महक रहा है।

No comments:

Post a Comment