रियायती सिलेंडरों की संख्या इसी हफ्ते बढ़ सकती है। पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा है कि सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 करने के लिए उन्होंने कैबिनेट को प्रस्ताव भेज दिया है। उन्होंने ये भरोसा भी जताया कि, कैबिनेट इस हफ्ते ही सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने पर अपनी मंजूरी दे सकती है। मोइली के मुताबिक सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या बढ़ने से सरकार पर सालाना 4000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त सब्सिडी बोझ पड़ेगा।
इस कारोबारी साल के लिए केवल एलपीजी पर तेल कंपनियों की अंडर रिकवरी 50,000 करोड़ रुपये हो जाएगी और डीजल, केरोसिन, एलपीजी पर दी जा रही सब्सिडी का बोझ इस साल 1,40,000 करोड़ रुपये पहुंच जाएगा।
No comments:
Post a Comment