Wednesday, 20 May 2015

रामायण - भारत के लोकप्रिय टीवी सीरियल्स का जब भी जिक्र आएगा, इसकी शुरुआत रामानंद सागर लिखित और निर्देशित भव्य धार्मिक सीरियल 'रामायण' से की जाएगी। सीरियल का प्रसारण जनवरी 1987 में प्रारंभ हुआ था। रामायण में अरुण गोविल (राम), दीपिका (सीता), दारासिंह (हनुमान), सुनील लाहिरी (लक्ष्मण), ललिता पवार (मंथरा), अरविंद त्रिवेदी (रावण) आदि कलाकारों ने अभिनय किया था।

शक्तिमान - क्रिश, रा-वन, चिट्टी जैसे सुपरस्टारों से पहले देश में शक्तिमान का अवतार रचा गया, जिसने खासकर बच्चों को दीवाना बनाया। अभिनेता मुकेश खन्ना के जीवंत अभिनय ने इस किरदार को अमर कर दिया। सीरियल ने 400 एपिसोड सफलतापूर्वक पूरे किए और टीवी की दुनिया में छा गया।
महाभारत - रामायण की तरह ही डीडी पर महाभारत सीरियल ने भी जमकर धूम मचाई। इस सीरियल का सबसे खास हिस्सा 'मैं समय हूं' था। इस कार्यक्रम श्रृंखला ने लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी।

No comments:

Post a Comment