Wednesday, 20 May 2015

जंगल बुक - मोगली जंगल बुक एक ऐनिमेटिड सीरियल था जिसे बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। इस सीरियल की कहानी का मुख्य किरदार बालक मोगली था। मोगली जंगल में खो जाता है, जिसके बाद वह जंगली जानवरों के साथ खेल-कूदकर बड़ा होता है

चंद्रकांता - देवकी नंदन खत्री के उपन्यास से निकला यह सीरियल अपने आप में बेहद लोकप्रिय रहा। इस सीरियल के किरदार क्रूर सिंह को लोगों ने काफी सराहा। क्रूर सिंह के अलावा जादुई अय्यार, पंडित जगन्नाथ, ऐसे चरित्र थे जो हर किसी की जबान पर थे। सीरियल देखने के लिए बड़ी बेसब्री से रविवार की सुबह का इंतज़ार किया जाता था।

चित्रहार - चित्रहार ने संगीतप्रेमियों के साथ-साथ आम दर्शकों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई। कभी इस कार्यक्रम को देखने-सुनने के लिए लोगों का जमावड़ा लगता था।
शांति : एक औरत की कहानी इस सीरियल को भी भारत के अब तक के बेस्ट सीरियल्स में गिना जाता है। यह दूरदर्शन पर 1994 में प्रसारित हुआ था।

हम लोग - 'हम लोग' भारतीय टेलिविजन इतिहास का पहला धारावाहिक था जो 1984 में प्रसारित हुआ था। पारिवारिक घटनाक्रमों पर आधारित इस कार्यक्रम ने अपनी अलग ही पहचान बनाई।
डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शीदिवाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्योमकेश बख्शी' आजकल चर्चा में है पर यह नाम एक दौर में दर्शकों के जेहन में सिहरन पैदा कर चुका है। जानकार बताते हैं कि रोमांच और रहस्य से भरपूर इस धारवाहिक को देख बच्चे-बच्चे में जासूस बनने की इच्छा पैदा हो जाती थी।
चाणक्य -इस धारावहिक ने भारत के गौरवशाली इतिहास को भारतीय दर्शकों से रू-ब-रू करवाया। चाणक्य ही थे जिन्होंने चन्द्रगुप्त मौर्य को सम्राट बनाया था। इस किरदार पर नए रूप-कलेवर के साथ सीरियल बनते रहे हैं। 



No comments:

Post a Comment