Wednesday, 2 March 2016

0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में इस कार को सिर्फ 2.8 सेकंड्स लगते हैं। यह कार 0-300 किमी/घंटा की रफ्तार 23.5 सेकंड्स में पा लेती है। लैम्बॉर्गिनी सेन्टेनारियो की टॉप स्पीड 350 किमी/घंटा से ज्यादा है।इस कार में स्पोर्ट्स सीट्स दी गई हैं जिन्हें लाइटवेट कार्बन फाइबर से बनाया गया है। कार का डैशबोर्ड, स्टीयरिंग वील, सनवाइजर्स, रॉकर कवर्स और इनर डोर पैनल्स, सबको बनाने में कार्बन फाइबर और अलकंटारा का इस्तेमाल किया गया है।

यह एक लिमिटेड एडिशन कार है और कुल मिलाकर ऐसी 40 कारें ही बनाई जाएंगी। इन 40 कारों में से 20 कूपे मॉडल में और 20 रोडस्टर मॉडल में होंगीस कार की कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये है। इस कीमत में टैक्स नहीं जोड़े गए हैं। कंपनी ने कहा है कि वह इस कार की डिलिवरी 2016 के अंत तक शुरू कर देगी जोकि 2017 तक जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment