2 बच्चों की मां सविता (बदला हुआ नाम) दिल्ली की एक कामवाली बाई हैं। एक दिन उन पर गुड़गांव की एक डिजाइनर मंदीप नेगी की नजर पड़ी और उन्होंने सविता का लुक ही चेंज हो गया।दरअसल, मंदीप, जो शेड्स ऑफ इंडिया की डिजाइन हेड हैं और गुड अर्थ के लिए भी काम करती हैं, को अपने नए कलेक्शन के लिए एक नई मॉडल की तलाश थी।
इसी तलाश के दौरान उनकी नजर अपने पड़ोस में काम करने वाली बाई पर पड़ी।यकीनन यह जब सविता को इस बारे में पता चला तो उन्होंने पहले तो इसे मजाक में उड़ा दिया, लेकिन मंदीप ने उन्हें किसी तरह मना ही लिया।
सब इतना आसान नहीं था।पहले तो सविता को थोड़ी हिचकिचाहट हुई। जब उन्हें डिजाइनर ड्रेस पहनाकर मेकअप किया गया और बाल संवारे गए तो एकबारगी वह यकीन ही नहीं कर पाईं।
No comments:
Post a Comment