Sunday, 24 May 2015

ब्लड प्रेशर या रक्तचाप, आजकल होने वाली सबसे आम बीमारी है. आधुनिक जीवनशैली के कारण उच्च रक्तचाप की समस्या पहले से कई गुना ब़ढ गई है.

रक्तचाप को केवल बुजुर्गों की या बुढ़ापे की बीमारी समझा जाता था और ऐसा माना जाता था कि युवाओं को यह रोग नहीं हो सकता,

हाई ब्लड प्रेशर हमारी सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है. इसके कारण हृदयाघात, मानसिक आघात, गुर्दा संबंधी बीमारी और अंधेपन की समस्या हो सकती है. लेकिन, रक्तचाप अगर सामान्य से कम हो, तो वह भी सेहत के लिए ठीक नहीं होता. इसलिए किसी भी उपचार को करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. - 

बीपी की समस्या से बचने के लिए अथवा बीपी को नियंत्रित रखने के लिए सबसे ज़रूरी है रोज़मर्रा के खाने-पीने में नमक का सेवन कम मात्रा में करना. इससे बीपी की समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है. अधिक मात्रा में नमक का सेवन, हृदय समस्याओं के खतरे को बढ़ाता है.

No comments:

Post a Comment